G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सैनिक ढाबा देवहली मोड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र फूलचंद स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से थरियांव गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक स्कूटी नेशनल हाइवे 2 पर सैनिक ढाबा देवहली मोड के समीप पहुंची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे स्कूटी सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share