उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें फरियादियों की लगभग नौ दर्जन प्रार्थना पत्रों में लगभग आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के आदेश दिए गए। खागा तहसील परिवार के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिवस में फरियादियों की प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फरियादियों की कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें से लगभग 7 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया है। और उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें राजस्व राजस्व, पुलिस, विद्युत,जल निगम से सम्बंधित प्राप्त किया गया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया है।वही पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय ने पुलिस से सम्बंधित मामलों को गम्भीरता से लेते हुए अतिशीघ्र निस्तारण करने के आदेशित किया। और उन्होंने कहा कि जमीनी मामलों में राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निस्तारित करे।वही कस्बा के हरदो में मुकेश अरोड़ा द्वारा बिना अग्निशमन के मानक विहीन चलाई जा रही बर्तन फैक्ट्री की पूर्व में की गयी शिकायत पर विभागीय कोई कार्यवाही न होने पर जुगेश अरोड़ा ने कहा कि विभागीय लापरवाहियों के चलते कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती है। जिसपर मेरी कोई भी उत्तर दायी नहीं होगी।जिसका उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए खागा अग्निशमन अधिकारी को जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी,रजनीश. श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, अजय तिवारी,पूर्ति निरीक्षक भाष्कर मिश्रा, हरीश रावत सहित समस्त तहसील स्टार एवं समस्त थानों के थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By