उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चित्तापूर गाँव में बीती रात युवक का सीढ़ियों से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको आज सुबह परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चित्तापूर गाँव निवासी विजय पाल का 28 वर्षीय पुत्र मीर सिंह बताते है कि शराब पीने का आदी था। बीती शाम भी उसने शराब का नशा किया हुआ था तभी वह नशे की हालत में सीढ़ियों से उतर रहा था। और उसका संतुलन बिगड़ा जिससे वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन रात भर उसको घर पर रखने के बाद आज सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ आये परिजन मृतक के शव को सरकारी शव वाहन से घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share