उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेसन पर लिच्छवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे युवक की ट्रेन में ही अचानक तबियत बिगड जाने पर उसकी ट्रेन में ही मौत हो गयी। सूचना पर फतेहपुर स्टेशन प्लेट फार्म न0 2 पर ट्रेन रूकवाकर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बिन्दा का डेरा मजरे जरौली निवासी ननकई का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश अपने भाई लालमन के साथ गाजियाबाद स्टेशन से लिच्छवी एक्सप्रेस में सवार होकर घर आ रहे थे। तभी अचानक चलती ही ट्रेन में दिनेश की तबियत खराब होने लगी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। तभी बोगी में मौजूद मुसाफिरो ने इसकी जानकारी टी0टी0 को दी जिस पर फतेहपुर प्लेट फार्म न0 2 पर गाडी को रोककर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share