उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अतरहा के पंचायत भवन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्राम प्रधान अनीता देवी ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया। महिला दिवस की विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए अरविन्द यादव बतायाकि नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है। हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है। सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। महिलाएं किसी से कम नहीं है। वह महिलाओं ने अपने बलबूतें इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं। महिलाए आत्मनिर्भर कैसे बने इस पर विस्तृति जानकारी दी गई। जावेद आलम ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को अच्छी तरह से शिक्षित होना चाहिए। बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि पर जानकारी दी गई। हेल्थ सुपरवाइजर हेमचन्द चौधरी गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि टीकाकरण, किशोरियों में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव ,व्यक्तिगत साफसफाई, परिवार नियोजन, गर्भावस्था का सही समय तथा बच्चों में अंतराल आदि के वारे में जानकारी दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि आज महिला में जानकारी दी कि परिवार में पैसे कैसे बचाया जाए। और बच्चों के पालन पोषण में खरेलू उत्पादन से परिवार की आमदनी कैसे बढाया जाए। गाँव की हर महिलाओं को घर में बकरी, भेड- भैस, मुर्गी पालन जैसे अन्य खरेलू उत्पादन आम, एवं आवंला का आचार, बनाकर अच्छे आमदनी कर सकती हैं। जिससे परिवार का बडे़ अच्छे ढंग किया जा सकता है।और परिवार में ढेरों खुशियाँ आयेंगी। समापन के दौरान ही किशोरियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव , आशा अनीता देवी, ऊषा देवी, आगनवाड़ी माया देवी, पंचायत सहायक विमलेश कुमारी , गांव की महिलाएं व किशोरिया मौजूद रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share