G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के लादिगवां गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी चुन्नू अपनी 42 वर्षीय पत्नी संगीता देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से ललौली थाना क्षेत्र जा रहा था तभी लादिगवां गांव के समीप चलती बाइक से पीछे बैठी उसकी पत्नी संगीता देवी रोड पर गिर कर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share