G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के जिगरा गांव के समीप खेतों में थ्रेसर से लाही कतरते समय महिला का हाथ फसकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जोगरा गांव निवासी अयोध्या पाल की 35 वर्षय पत्नी सुनीता देवी गांव के समीप स्थित खेतों में थ्रेसर से लाही कतर रही थी। तभी उसका हाथ थ्रेसर में फंस कर क्षतिग्रस्त हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते हैं ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसके इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share