उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरौली गाँव मे निर्माण धीन मकान में कार्य कर रहा राजगीर चाहली से गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मकान मालिक व परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी शिव मंगल का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश जो राजगीर है आज वह गांव में निर्माण धीन मकान में कार्य कर रहा था। तभी वह चाहली से गिर कर घायल हों गया हादशे की जानकारी परिजन व मकान मालिक को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By