G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भदार गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भदार गांव निवासी मौजी लाल का 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव के समीप बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घटना करने वाला बाइक चालक गुड्डू को इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी विवेक सिंह व पायलट विजय प्रकाश के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share