उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव में घर में आराम कर रही महिला को बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव निवासी स्वर्गीय सूरज पाल की 65 वर्षीय पत्नी रामा देवी घर में आराम कर रही थी। तभी बंदर ने हमला कर उसको घायल कर दिया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ अस्पताल पहुंचे पीड़िता के भतीजे कल्लू पुत्र राम पाल ने बताया यह हमारी चाची है इनके कोई औलाद नही है यह हमारे साथ रहती है। आज लगभग 11 बजे चाची पलंग पर लेटी थी तभी बन्दर ने हमला कर इनको घायल कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
