उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव निवासी राजबहादुर का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गेश यादव उर्फ अन्नू की बिजली के करेंट की चपेट में आने से दर्द नाक मौत हो गई। मृतक परिवार का सबसे बड़ा था इसका छोटा भाई अभिषेक यादव है। पत्नी सरला देवी के अनुसार मेरे पति को अग्निहोत्री का पुरवा मजरे भदसरी के अमित त्रिवेदी पुत्रअवधेश त्रिवेदी के समर सेविल में कटे कनेक्शन को जोड़ने लेकर थे। बताया जाता है उस कनकेशन 3 लाख रुपया बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। सूत्रों का कहना है 11 हजार बोल्ट की विद्युत लाइन में चढ़कर दुर्गेश दो तार जोड़ चुका था। तीसरी तार जोड़ रहा था तभी बिजलीं की सप्लाई चालू हो गई। और वह करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गयाऔर मुँह से खून निकलने लगा आनन फानन इसको जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share