उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कसराँव गांव की मोड़ के समीप स्थित भट्टे में घोड़े ने लात मार कर अधेड़ को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रायचंदपुर गांव निवासी चौथ का डेरा के 50 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल को थाना क्षेत्र के कासराव गांव कीमोड के समीप स्थित ईट भट्टे में काम करते समय घोड़े ने लात मार कर चंद्रपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तुरंत उसको घायल अवस्था में इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी रामू वर्मा व पायलट आलोक के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share