G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर खखरेरू थाने पुलिस द्वारा चोरी से सम्बंधि दो वांछित आरोपियो को मय माल ट्रैक्टर की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2025 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित आरोपी मो0 कौनेन उर्फ टोबो पुत्र नबी अहमद उम्र करीब 21 वर्ष, विनय रैदास पुत्र सितालू उम्र करीब 20 वर्ष कस्बा निवासी को डाकघर खखरेरु से बरहटा जाने वाले रास्ते वेस्ट भट्टा के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की गयी ट्रैक्टर की 2 अदद बैटरी बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा में अपराध धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share