उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब लखनऊ रोड एफसीआई गोदाम के समीप स्थित नाले में सन्दिग्ध अवस्था मे अधेड़ की गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी राम प्रसाद का 55 वर्षीय पुत्र जागेश्वर की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब लखनऊ रोड एफसीआई गोदाम के समीप नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भतीजे बिंदेश्वरी ने बताया चाचा और हम दोनों साथ मे मुर्गे का मीट ( चिकन ) लेने गए थे। तभी चाचा अचानक गायब हो गए। उनकी खोज बीन किया तो वह वही समीप में नाले में गिरे हुए मिले जिससे उनकी मौत हो गई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share