उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर जीटी रोड पर अनियंत्रित बाइक रोड पर गिर गई। जिससे चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोवा नगर मोहल्ला निवासी राज करन का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के अबुनगर जीटी रोड़ पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक अमित कुमार घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share