उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में रोड पार कर रहे ट्रक चालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर मोहल्ला निवासी सर्वेन्द्र सिंह तोमर का 50 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सिंह तोमर जो ट्रक चालक है। वह वह ट्रक लेकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जब वह मलवा थाना क्षेत्र के कस्बे में पहुंचा तभी ट्रक को रोड़ किनारे खड़ा कर रोड पार मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से जितेंद्र सिंह रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share