उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव के समीप खेतों में गेहूं की फसल काटते समय अचानक मधुमक्खियो ने हमला कर मां दो पुत्र और एक पुत्री को घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव निवासी महेश की 38 वर्षीय पत्नी गाँव समीप स्थित खेत मे गेँहू की फसल काट ने गई थी साथ में उसका 14 वर्षीय पुत्र करन 12 वर्षीय दूसरा पुत्र अर्जुन और 10 वर्षीय पुत्री अनन्या देवी मौजूद थी। तभी खेत के समीप पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियो के छत्ते पर बाज ने झपट्टा मार दिया।

जिससे मधुमक्खियों ने खेत में गेँहू की फसल काट रही मंजू देवी व उसके बच्चों पर हमला बोल दिया। उस समय मंजू देवी के सामने बड़ी विकट स्थित उतपन्न थी की वह खुद को बचाये की बच्चों को बचाये। किसी तरह बच्चों को लेकर गाँव की ओर भागी तो मधुमक्खियों ने वहाँ भी पीछा कर लिया। लोगो ने आग जलाया तब जाकर कही उनकी जान बची, तब तक मधुमक्खीयो चारो को ज़ख्मी कर दिया था, घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share