उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू नगर पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष महफूज खान व पूर्व प्रधान उजैर खान द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी नेता छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव नरेश कोरी भी शामिल हुए उनके साथ नगर पंचायत के साथ क्षेत्र के लोग भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों के साथ हिन्दू समाज के लोगों ने इस इफ्तार पार्टी में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा दोनों समुदाय के लोगों ने परोसे गए लजीज व्यंजों व अनेकों प्रकार के फलों का भी लुफ्त उठाया और सराहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि रमजान का महीना रहमतों और बरकतों का महीना होता है इफ्तार पार्टी से भाईचारे का संदेश समाज में जाता है हमें समाज में आपसी भेदभाव को भूला कर सामंजस बनाकर रहना चाहिए जिससे हमारा देश भारत हमेशा कामयाबी और मजबूती को कायम रख सके रमजान का महीना समाज के सभी तबके के लोगों के जीवन में खुशियां लाए यही हमारी कामना है

इस अवसर पर गौसुल हक उर्फ राजू प्रधान जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, गज्जू मियां ग्राम प्रधान, मुख्तरूल हसन प्रधान, राज नारायण सिंह उर्फ राजू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धाता, स्माइल वारसी, अफसर अली, इंदलसिंह, मानसिंह, शिव सिंह, परवेज आलम,सत्य प्रकाश, विकास यादव, लल्ली यादव, नाथन सिंह, आवेश खान,निरंजन यादव, अजीत सिंह पटेल, महेश गौतम, लवकुश सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह पटेल, रोहित निषाद, नवीन पटेल, अभय पांडे, सोनू सिंह पटेल आलिम खान और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share