उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया गाँव के समीप रोड किनारे खंती में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मवइया गाँव निवासी सत्यम कुशवाहा की 22 वर्षीय पत्नी पूजा देवी अपने पति के साथ कहीं गई थी। जहां उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गाँव निवासी मृतक के भाई राम जी कुशवाहा ने बताया कि 16 जून 2023 को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मवइया गाँव निवासी सत्यम कुशवाहा के साथ बहन की शादी हुई थी। अचानक एक्सीडेंट होने की सूचना मिली घटना स्थल पर गया तो बहन वही पड़ी थी। और बहनोई को हॉस्पिटल ले गए थे उसे कोई चोट तो क्या कोई खरोच तक नही थी फिर भी उसका रेफर बनवा रहे थे। इससे प्रतीत होता है हमारी बहन की हत्या की गई है। मृतिका के भाई ने बहनोई पर अपनी बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share