G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ईदुल फ़ित्र की नमाज को जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच सम्पन करवाया गया। जहां पुलिस फोर्स नमाजियों ने भीड़ को देखकर ड्रोन से निगरानी रखते हुए नमाज को सकुशल अदा करवाया। वही नमाजियों ने नमाज को अदा करने के बाद एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईद गाह में शहर काजी हबीबुल इस्लाल ने वही पनी मोहल्ले की बन्दगी वाली मस्जिद में काज़ी शहर कारी फरीद उद्दीन द्वारा ईदुल फ़ित्र की नमाज़ अदा कराई।


बाद नमाज़ कारी फरीद उद्दीन ने अपनी तकरीर के दौरान हर शहरी का तालीम याफता होने पर जोर दिया उन्हों ने कहा जो पढे गा वो बढेगा दुनिया के तमाम तरक्की याफता मुल्कों कीं तरक्की के पीछे वहाँ के शहरीयो का तालीम याफता होना ही है देश की उन्नती और सम्पन्नता के लिए अवश्यक है कीं हर प्रकार की शिक्षा का नागरिको मे प्राचार व प्रसार अवश्यक है शिक्षा ही वह एक मात्र साधन है जिससे देश विकास कर सकता है।

कादरी ने कहा कि हर धर्म समुदाय के लोगों कीं जिम्मेदारी है कि आसपास पड़ोस मे कोई बच्चा छूटने ना पाए कोई शिक्षा के अधिकार से वंचित ना रहने पाए अनेकता मे एकता की इससे बढ़ कर विश्व मे कोई मिसाल नहीं है मेरी दुआ है कीं अल्लाह ताला इस मेरे प्यारे हिंदुस्तान को सलामत रखे और इसके नागरिको कीं हिफाज़त करे उन्हों कहा कीं ये ईद उल फित्र का त्योहार आपसी भाई चारे और सौहार्द का त्योहार है इस लिए यहा का भाई चारा गंगा जमुनी तहजीब का संगम है जो सदैव बाकी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share