उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में युवक गांव में स्थित कुँए की जगत पर नहा रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह कुँए के अंदर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको कुएं से बाहर निकलकर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाएं गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर युवक का इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी राज किशोर का 22 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार गांव में स्थित कुएं की जगत पर नहा रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह कुँए के अंदर गिरकर घायल घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो तुरंत उसको कुँए से बाहर निकालकर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share