उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सराय गांव के समीप दो बाइको की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नारायनपुर टीकर गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपाल का 60 वर्षीय पुत्र राम सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सराय गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By