उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी बरईचा गांव के बीच में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार पांच लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मामूली रूप।से चोटिल चार लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल किशोरी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गिरिया गांव निवासी छेददु का परिवार पिकअप में सवार होकर असोथर थाना क्षेत्र के बीच खोड बाबा दर्शन कर वापस घर जा रहा था। जब पिकअप किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी बरईचा गांव के बीच में पहुंचा तभी अनियंत्रित होगा पलट गया। जिससे पिकअप में सवार किशोरी सहित पांच लोग घायल हो गए। घयलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल किशोरी को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share