उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कस्बे के समीप अचानक सामने आई नील गाय से टकराकर बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैदपुर ओनहा गाँव निवासी राम कृपाल का 40 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से लिए के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कस्बे के समीप पहुंची तभी अचानक सामने नील गाय आ गई। जिससे टकराकर बाइक सवार धर्मेंद्र घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी रजत कुमार व पायलट शोभित कुमार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share