उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में विगत पांच दिन पूर्व पति व सास की मार से 9 माह की गर्भवती महिला हालत बिगडने पर उसे राधानगर ढकौली रोड स्वास्थ्य केन्द्र में उसकी मौत हो गयी। जिस पर मृतिका के परिजनो ने आरोप लगाया कि पति व सास ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारा पीटा जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी नीरज की शादी 21 अप्रेल 2024 में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी भोला की पुत्री परेवा के साथ हुयी थी। बताते है कि 10 अपैल को हालत बिगडने पर उसे उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गयी। उधर इसकी जानकारी मायके वालो को हुयी तो उसे सदर अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पर पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता भोला ने बताया कि 6 अप्रैल को सास सोमवती व पति नीरज ने दहेज में तीन लाख रूपये की मांग को लेकर बुरी तरह मारा पीटा था। जिससे उसकी पुत्री की हालत बिगड गयी। जिस पर सास व पति ने अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि जब नर्स ने अल्ट्रासाउन्ड कराने की बात कही तो न कराकर परेवा को घर वापस ले गये। 10 अप्रैल को पुनः हालत बिगडने पर गांव की ही आशा बहू संगीता देवी के साथ उसी उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां दोपहर लगभग 3 बजे उसकी पुत्री मौत हो गयी। उधर पोस्टमार्टम हाउस में ही मृतका की बडी बहन रेवा ने रोते हुये बताया कि अस्पताल में पति सास व आशा बहू ऐसी हालत में भी उसे मारपीट रहे थे। जिसके चलते ही उसकी बहन की मौत हो गयी। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आयेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
