उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में समस्त विकासखंडों द्वारा आयोजित बैंक सखी की एक दिवसीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक की गई। जिसका उद्देश्य बैंक सखियों को उनके कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण देना था। कार्यशाला में बैंकिंग प्रक्रियाओं, खातों के संचालन, डिजिटल लेन-देन, और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा बैंक सखियों को ग्राहकों के साथ संवाद कौशल, लेन-देन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और समय प्रबंधन पर भी मार्गदर्शन दिया गया। बैंक सखियों की समीक्षा बैठक में उनके कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए चुनौतियों पर चर्चा की गई और समाधान सुझाए गए।
उक्त कार्यशाला में ब्लॉक से ब्लॉक मिशन प्रबंधक की सहभागिता रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share