G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव निवासी राम प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र शिव राज जो ई-रिक्सा चालक है। आज वह अपना ई-रिक्सा लेकर फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास आ रहा था। वहाँ उसके जानने वाले को बाहर से आना था और उनको अपने रिक्से पर सवार कर गाँव पहुंचाना था।

जब उसका रिक्सा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गाँव के समीप पहुंचा तभी ट्रक ने रिक्से को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शा चालक शिव राज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share