उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप महुवे के पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ते समय किशोर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गोवर्धन का 13 वर्षीय पुत्र सूरज गांव के समीप स्थित महुवे के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share