उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बौरन का पुरवा गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया , जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राम किशोर सिंह का 45 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह बीती रात साइकिल पर सवार होकर बकेवर कस्बे जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के बौरन का पुरवा गांव के समीप पहुंचा तभी रोड से निकली चार पहिया वाहन उनकी साइकिल को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे साइकिल सवाल अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
