उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एसओजी व थाना गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लूट की घटना का खुलासा करते हुये 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद धातु 1.539 किग्रा, पीली धातु के कच्चे माल का टुकड़ा कुल 30 ग्राम, 3 देशी अवैध तमंचा, 5 जिंदा कारतूस, दो मोटर साइकिल, 1 स्टील की रॉड, 4 मोबाइल व 7540/- रूपये बरामद। पुलिस अधीक्षक धवल जायवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों व टाप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित अभियुक्त के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज 15 अप्रैल को एसओजी व थाना गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-64/2025 धारा 309/(4)/352 BNS का खुलासा करते हुये घटना में सम्मिलित सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर नई बस्ती मोहल्ला निवासी राजेन्द्र आरख के 19 वर्षीय पुत्र अर्जुन उर्फ कट्टा व मोहल्ला निवासी अब्दुल फारुक के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आदम, दीपक यादव के 19 वर्षीय पुत्र प्रियांशू उर्फ कल्लू, छोटे लाल के 19 वर्षीय पुत्र नितिन यादव व कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा मोहल्ला निवासी मोती सोनी के 19 वर्षीय पुत्र ईशू सोनी, कोतवाली क्षेत्र के कटरा अब्दुलगनी मोहल्ला निवासी संतोष कुमार सोनी के 20 वर्षीय पुत्र करन सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद धातु 1.539 किग्रा, पीली धातु के कच्चे माल का टुकड़ा कुल 30 ग्राम, 03 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, दो अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद स्टील की रॉड तथा थाना हुसैनगंज पर पंजीकृत लूट के अभियोग से संबंधित 7540 /- रुपये बरामद किया गया है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग 64/2025 में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी तथा धारा 309 (4) के स्थान पर 309 (6) बीएनएस को परिवर्तित करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share