उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप खेत से पति के साथ साइकिल से आ रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार सिधांव गांव निवासी सुनील कुमार अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेनू के साथ के खेत में काम करने के बाद उसको साइकिल पर सवार कर घर वापस आ रहा था। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे रेनू गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि पति को मामूली चोटे आई गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच संघर्ष करते-करते उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
