उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लालपुर फारसी गांव में घर के बाहर खेल रहे किशोर को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर फारसी गांव निवासी कमल का 12 वर्षीय पुत्र आंशिक घर के बाहर खेल रहा था। तभी चार पहिया वाहन ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन पर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शिव शरन व पायलेट आनंद ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर किशोर का इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको रेफर करा किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। वही साथ आये आशिक के पिता ने बताया कि कल हमारी बेटी की बारात थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गांव से आनी है घर पर मेहमान इकट्ठा है और आज यह हादसा हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
