G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा जिला होम्योपैथिक कार्यालय एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला होम्यो पैथिक अधिकारी से परिसर में संचालित ओपीडी एवं उपलब्ध दवाओं के स्टॉक से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।

उसके बाद सामाज कल्याण कार्यालय में सभी पटल के बारे में जानकारी प्राप्त की और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए की विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं की नियमित समीक्षा करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाo राजीव नयन गिरी, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व डॉo अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share