उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सुकेती गाँव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनावा गांव निवासी अमर सिंह यादव का 25 वर्षीय पुत्र पंकज यादव अपनी 23 वर्षीय पत्नी रीता देवी को बाइक पर सवार किसी काम से खागा की ओर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सुकेती गांव के समीप पहुची तभी तेज रफ्तार टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दम्पत्ति गंभीर रूप से घालय हो गये। घटना की।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल पति पत्नी को तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मोर्चरी हाउस से दंपत्ति के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतको के परिजनो में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
