उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बीती रात एक साईकिल सवार हलवाई को।नेशनल हाईवे 2 हसवा पीएनसी प्लांट में कर्मचारियों को टिफिन में भोजन लेकर देकर वापस लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी आनंद कुमार गुप्ता का।58 वर्षीय पुत्र विनोद गुप्ता बुद्धवार देर शाम को नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पीएनसी प्लांट के कर्मचारियों को टिफिन में भोजन देकर अपने घर साइकिल से लौट रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुँचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर चीख पुकार सुन कर कुछ दौड़ देखा तो परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई अरूण गुप्ता ने बताया कि बडे भाई मृतक विनोद गुप्ता कई वर्षों से शादी -विवाह, तिलक, मुंडन संस्कार समेत अन्य शुभ अवसरों तथा अन्य अवसरों में खाना और मिठाई बनाने का कार्य करते थे। वहीं कई वर्ष से टिफिन सर्विस का भी कार्य करते थे। हसवा समेत आस-पास स्वयं दोपहर और शाम के समय खाने का टिफिन साइकिल द्वारा पहुंचते थे। रोज की तरह बुद्धवार देर शाम बाद साइकिल से लगभग 9:30 बजे हसवा पुलिस चौकी से आगे पीएनसी प्लांट में खाने का टिफिन देने के बाद थोड़ी देर रुक और थोड़ी देर बाद वापस हुए और जैसे ही वापस लौटे और हाईवे में पहुंचे। वैसे ही खागा की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही विनोद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे परिजनों ने एम्बुलेंस से विनोद कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के पिता पूर्व शिक्षक आनंद कुमार गुप्ता, मृतक के भाई मनोज, अरूण, सजय एवं माँ जमुना देवी और दो बहनों में सबसे बड़े थे। वही मृतक विनोद कुमार के तीन पुत्रों राहुल बडकू, सदीप,अंदीप और एक पुत्री पूजा गुप्ता शादी हो चुकी है पत्नी उमा समेत पुत्रों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था
इस मामले में थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रहीं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By