उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोवातली क्षेत्र के मझटेनी गाँव में आज सुबह खौलती चाय का बर्तन युवती के ऊपर पलट जाने से युवती झुलस गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार मझटेनी गांव निवासी योगेन्द्र प्रताप की 20 वर्षीय पुत्री आरोणमी आज सुबह घर पर चाय बना रही थी। तभी अचानक धक्का लग जाने से खौलती चाय का बर्तन उसके ऊपर पलट गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवती इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share