G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुल्तान नगर बड़े पुल के समीप रोड किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र जसराजपुर गाँव निवासी भगवान दीन का 55 वर्षीय पुत्र राम गोपाल व गाँव निवासी रामाधीन का 52 वर्षीय पुत्र जवाहर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहे थे। जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनक हाइवे 2 पर सुल्तान नगर बड़े पुल के समीप पहुंची।

तभी रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दोनों घायल घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जवाहर को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए। गंभीर रूप से घायल राम गोपाल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share