उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर कमलीपुर गांव की मोड पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर इलाज कर रहे थे तभी भाई शौचक्रिया के लिए गया और गिरकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव निवासी अशोक का 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन की बहन सिया वती की शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी रामकुमार के साथ हुई थी। बहन सिया दुलारी के पुत्र को सूखा रोग हो गया था। अर्जुन उस बच्चे और अपनी बहन को बाइक पर सवार कर असोथर उसका इलाज कराने जा रहा था।

जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कमलीपुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बहन भाई दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे तभी अर्जुन शौचक्रिया के लिए वार्ड में बने शौचालय में गया और वहां फर्श पर गिरकर अचेत हो गया।

तुरंत उसको इलाज के लिए इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। जब मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share