उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के टिकर सरांय गांव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा पछली गांव निवासी पीतांबर का 28 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार अपने बड़े भाई सुरेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को बाइक पर सवार कर घर से निकला था।

जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के टीकर सराय गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार देवर भाभी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पाहुँचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By