उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार खंती में गिरने से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवां गाँव निवासी स्वर्गीय राम नगर सिंह का 62 वर्षीय पुत्र सुभाष सिंह व गांव निवासी तेज बहादुर सिंह का 48 वर्षीय पुत्र गजेंद्र सिंह दोनों एक ही बाईक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।

जब इनकी बाइक हथगांम थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share