उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के भदबा/मोहन खेडा गाँव में बीती देर शाम संदिग्ध अवस्था में महिला ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतका की शादी मात्र दो माह पूर्व हुयी थी। वहीं मृतिका के परिजनो ने भाभी से अवैध सम्बन्ध व दहेज की मांग को लेकर ज़हर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक ससुर व पति को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मलवां थाने के भबदा/मोहनखेडा गांव निवासी प्रयाग साहू की 24 वर्षीय पत्नी सालू साहू ने मंगलवार की शाम जहर खाकर आत्म हत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के मामा मोती लाल साहू एवं भाई सुभाष साहू ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 22 फरवरी 2025 में किया था। शादी एक महीना भी नही बीता था। ससुराली जन बाइक वाशिंग मशीन व डेढ लाख रूपये की मांग लेकर प्रताडित करते थे। भाई ने बताया कि उसके जीजा का अपनी ही भाभी से अवैध सम्बन्ध है। जिसको लेकर आये दिन घर में झगडा होता था। मृतिका के भाई ने बताया कि उसके जीजा शराब पीने के आदी थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आयेगी। पीडित परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने अपनी तहकीका करते हुये पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share