G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली के समीप मंगलवार की शाम वाहन से बचने के प्रयास में साइकिल सवार खन्ती में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज दौरान उसकी देर रात उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी देवीदीन का पुत्र छेद्दू साइकिल से मुत्तौर बाजार सब्जी खरीदने गया था। वापस लौटते समय जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में साइकिल सहित खन्ती में जा गिरा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share