G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र शंकर नगर चौराहे के समीप डीजे गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव निवासी शंकर का 18 वर्षीय पुत्र अंकित व गांव निवासी रामकुमार का 16 वर्षीय पुत्र रवि दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब उनकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शंकर नगर चौराहे के समीप पहुंची।

तभी जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेज नगर के मनोज डीजे गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार अंकित व रवि दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी अनुप व पायलेट भूपेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। साथ आए घायल के भाई सुनील कुमार ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share