उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव की मोड़ पर बने ओवर ब्रिज पर हुई बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी शैलेश की 25 वर्षीय पत्नी सोनम देवी गांव निवासी छिटानी के 22 वर्षीय पुत्र अरुण के साथ बाइक पर सवार होकर शहर खरीदारी करने आई थी।

शहर से वापस जाते समय जब बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुधवां गांव की मोड पर बने ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार सोनम देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share