G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप शौचक्रिया को जा रही महिला बाइक की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।, रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव निवासी बुधपाल की 45 वर्षीय पत्र संगीता देवी गांव के समीप शौचक्रिया के लिए जा रही थी। तभी रोड से निकले बाइक सवार ने जोरदार उसको टक्कर मार दिया। जिससे संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share