उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवास्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के नरवल थाना क्षेत्र के हरचन खेड़ा गांव निवासी विजेंद्र कुमार का 19 वर्षीय पुत्र शिवांशु बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद आ रहा था। जब उसकी बाइक फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र में पहुंची तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक सवार शिवांशु घायल हो गया घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share