उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक संगठन की संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर जोरदार मांग की गई। किसान यूनियन संगठन की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह यादव एडवोकेट ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र वह प्रदेश सरकार किसानो की तमाम समस्याओं पर गंभीर नहीं है। क्षेत्र की समस्त मुद्दों पर वह सीधे बात ना कर किसान को सही रास्ते से भटका रही है। क्षेत्र में तमाम प्रकार की समस्याओं से जनता परेशान है किंतु अधिकारी जानते हुए भी अनसुनी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है किसान यूनियन ऐसे अधिकारियों को बेइज्जत करने का काम करेंगे। अन्यथा वह समय रहते सुधर जाएं वरना परिणाम उल्टा होगा। हथगाम ब्लॉक परिसर में आयोजित संगठन की मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष का पारा गर्म रहा खंड विकास अधिकारी के उपस्थित न होने पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई। मासिक बैठक में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी अन्यथा वह परिसर में ताला बंद करने पर बाध्य होंगे। कहांकि अधिकारी नंगा नाच कर रहे हैं क्षेत्र में भीषण समस्याएं हैं नहरे सुखी है। बिजली की अधिक समस्या है, गांव में नालिया खड़ंजा अति जर्जर है। जिससे लोगों का आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किंतु अधिकारियों की आंखों में पर्दा पड़ा है। उन्होंने सत्य चेतावनी देते हुए कहा कि गरीबों की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारी सचेत हो जाए अन्यथा उन्हें किसान यूनियन सुधारना जानती है। बैठक में उपस्थित नायब तहसीलदार खागा को क्षेत्र की तमाम समस्याओं को निस्तारण कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। नायब तहसीलदार के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद एक माह के अंदर सारे कार्य को निस्तारण करने का वायदा करते हुए बैठक समाप्त की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी ने की। जबकि संचालन ज्ञान सिंह यादव ने किया। वही सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र का किसान उपस्थित रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!