G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र त्रिलोकीपुर गाँव के समीप नहर पटरी पर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दपुर गाँव निवासी राम गुलाम का 50 वर्षीय पुत्र राम किशुन साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गांव के समीप पहुंचा।

तभी नहर पटरी पर उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे साइकिल सवार राम किशुन की गंभीर रूप से चोट आने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया मृतक अपनी बहन के घर आया था। वापस लौटते समय नहर पतरी में साईकिल अनियंत्रित होकर गिरने से आई चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share