G-FG6935EM07

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के गेन्डुरी गाँव मे घर मे करते समय महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गेन्डुरी गांव निवासी हरिओम की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी आज सुबह घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहीं छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया।

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने पूजा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share