G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते किशोर ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को।हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊदूपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे सत्यम उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र चुन्नू गुप्ता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। तुरन्त परिजनों ने उसको गंभीर हालत में इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहा डॉक्टर भर्ती कर उसके उपचार में लग गए। काफी देर चले उपचार के बाद किशोर की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share